देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने मुलाकात की। नेगी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए अग्निकांड मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं।
मुलाकात के दौरान केशव नेगी ने मुख्यमंत्री धामी का सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभार जताया। वह अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने केशव नेगी का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार अपने हर नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएम धामी ने कहा कि संकट के समय सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों का हौसला बढ़ाए और उन्हें उचित सहायता दिलाने के लिए प्रयास करे। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में जरूरी समन्वय बनाए रखने और संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर भी केशव नेगी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी।
मुख्यमंत्री के सहयोग और पहल के प्रति आभार जताने के लिए केशव नेगी ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
