Haldwani News- दहेज हत्या केे मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब गौलापार निवासी एक युवती की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी को मात्र दो माह हुए थे। मृतका के शरीर पर कई जगहों पर पर चोट के गंभीर निशान थे। बेटी की मौत के बाद मायके पक्ष के दिल्ली पहुंच दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पति के पास से जेवर व नगदी भी बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार गौलापार के लक्षमपुर तारानवाड़ निवासी काश्तकार हीरा सिंह रौतेला ने विगत 26 अप्रैल को दिल्ली के फतहेपुर बेरी निवासी कुलदीप राणा के साथ अपनी बेटी भारती का विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद से भारती का उत्पीडऩ शुरू हो गया। लेकिन डर कारण उसने मायके वालों को कुछ नहींं बताया। विगत नौ जून को दामाद बेटी को लेकर गौलापार पहुंचा था। जहां से 16 जून की सुबह कार से भारती संग दिल्ली को निकल गया।
पिता हीरा सिंह केे अनुसार 17 जून की सुबह दिल्ली में रहने वाले साले ने उन्हें बताया कि भारती की मौत हो गई। जिसके बाद लक्षमपुर की ग्राम प्रधान के पति प्रकाश पांडे पहले स्वजनों संग चोरगलिया थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ मुकदमा दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ दिल्ली में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। परिजनों के अनुसार कुलदीप, उसके पिता, मां व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : तकनीक आधारित पुलिसिंग में कुमाऊं रेंज की बड़ी छलांग
हल्द्वानी : तीनपानी–लालकुआँ राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दुर्घटना न्यूनीकरण के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुदृढ़
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य में आई सहायक लेखाकार की बम्पर भर्ती, युवाओं के पास सुनहरा मौका
उत्तराखंड :(दुखद) शिवालय में पूजा करने मां के साथ गया आठ साल का बच्चा सरयू नदी में बहा 
