Nainital News- उत्तराखंड में नैनीताल के विश्वविख्यात मां नैना देवी मंदिर (Shri Maa Naina Devi Temple, Nainital) का स्थापना दिवस आज भारी बरसात और कोरोना महामारी के चलते बेहद सादगी से पूजा पाठ के साथ संपन्न हुआ । नैनीताल के मल्लीताल में नैनीझील से लगे हुए माँ नयना देवी मंदिर का आज 137वां स्थापना दिवस है । आज सवेरे भ्रह्म मूर्त में गणपति पूजा के बाद सवेरे 8 बजे कुल पूजा और फिर कन्या पूजन किया गया ।
मंदिर परिसर में विधिवत रूप से हवन आदि का आयोजन रखा गया । मंदिर के पुजारी ने बताया कि भंडारे और सुंदरकांड को कोरोना के कारण स्थगित करते हुए बेहद सरल तरीके से मंदिर की सफाई की गई । देश के 52 शक्ति पीठों में शामिल मां नैना देवी मंदिर (Shri Maa Naina Devi Temple, Nainital) की धार्मिक आस्था ये है कि माता सती के शरीर के अंग के छिन्न भिन्न होने के बाद उनकी बाईं आंख यहां गिरी थी । यही वजह है कि इस मंदिर का महत्व बहुत बढ़ गया है । यहां देश विदेश से भक्त माँ के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं ।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
