हल्द्वानी – भीषण गर्मी के चलते लगातार आ रही पेयजल किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर के वॉशिंग सेंटर पर कार एवं बाइक वॉशिंग पर रोक लगाई थी लेकिन उसके बावजूद भी लगातार पेयजल का धुलाई में दुरुपयोग हो रहा था। डीएम के निर्देश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई के नेतृत्व में जल संस्थान की टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पाया गया कि वॉशिंग सेंट्ररो द्वारा जल संस्थान के आदेशों का उल्लंघन पाया गया कर वाशिंग प्रतिबंध करने के आदेश के अनुपालन में शहर के नैनीताल रोड, रामपुर रोड, ऊंचा पुल क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस दिया गया है इसके अलावा कैनाल रोड में वर्मा सर्विस सेंटर और रावत मोटर्स के द्वारा दुरुपयोग करते हुए पाए जाने पर इन सेंटरों का जल संयोजन भी काट दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है साथ ही पेयजल की किल्लत को देखते हुए उसके दुरुपयोग न करने की अपील भी की गई है साथ ही यह निरीक्षण के कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 2036 ओलंपिक की सफलता के संकल्प के साथ रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़
उत्तराखंड: यहाँ मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने से BTech छात्रा की मौत !
उत्तराखंड: गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोतवाली घेरेंगे! रुद्रपुर में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र
उत्तराखंड : छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार की नीतियों में करेगी शामिल : धामी
हल्द्वानी: तीज क्वीन बनीं प्रभा गुरुरानी, कुसुम तिवारी ने जीता बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार
हल्द्वानी : प्रभा ने जीता तीज क्वीन का खिताब, कुसुम ने मेहंदी में बाजी मारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश की होगी भौतिक जांच
हल्द्वानी:(बधाई) शहर की प्रीति राजपूत को मिला राज्य स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार, हिलप्योर ऑर्गेनिक idea ने किया कमाल 
