Uttarakhand Rain Alert – उत्तराखंड में बारिश ने फिर भारी तबाही मचा डाली है, इस बार गढ़वाल में क्षेत्र में मानसून का असर देखने को मिला है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगोत्री क्षेत्र में भारी बरसात, भूस्खलन और आतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ है. जानकीचट्टी क्षेत्र में रात में हुई अतिवृष्टि से 03 खच्चर बहने की सूचना है, जबकि पार्किंग स्थल पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। जिससे कई वाहन डूब गए। भारी बरसात के बीच पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनाउंसमेंट किया जा रहा है।
यमुनोत्री धाम में आई आपदा ने केदारनाथ की 2013 घटना की याद दिला दी। देखिए कैसा ख़ौफ़नाक मंजर है। यमुनोत्री धाम समेत उत्तराखंड में कई जगह बारिश से भारी तबाही हुई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झझरगाड के पास भूस्खलन के चलते यातायात प्रभावित हुआ है, जिसे सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है. उधर भारी बारिश से बढ़ा जलस्तर, मोरखंडा नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम में यात्री फँसे। यात्रियों को निकालने की कसरत जारी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
