Dehradun News- शनिवार को ओल्ड मसूरी रोड स्थित सी.एस.आई. में द उत्तराखंड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर लाभकारी संस्था संजीवनी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हज़ार रुपए की सहायता राशि भेंट की गयी। शनिवार को दो दिवसीय संजीवनी दिवाली फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने प्रतिभाग किया और स्टॉल लगाने वाले स्वयं सहायता समूहों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती हरलीन कौर संधू, श्रीमती रश्मि वर्धन, श्रीमती अंशु पांडेय सहित अन्य सदस्य गण भी उपस्थित थीं।
फेस्ट के दौरान उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल आदि लगाये गये थे।संजीवनी द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के कारीगरों, हस्त शिल्पियों, कलाकारों व लघु उद्यमियों को पिछले कुछ समय से कोविड-19 से हुई आर्थिक हानि से उबरने के लिये उनके उत्पादों हेतु मंच प्रदान करना है। मेले से प्राप्त आय का उपयोग प्रदेश में सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिये किया जायेगा।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 