Dehradun News: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। जल्द शिक्षा विभाग में 4500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। वित्त विभाग ने सीएम छात्रवृत्ति योजना, क्लस्टर स्कूल समेत शिक्षा विभाग की चार अहम योजनाओं को मंजूरी दे दी। जिसके बाद 4500 पदों पर भर्तियों की राह खुल गई है। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव-वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बता दें कि सीएम छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा छह से 12 तक के छात्र आएंगे। इन्हें 600 से 2500 रुपये तक छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अलावा कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर उनकी जगह पर्याप्त शिक्षक-संसाधनों से लैस क्लस्टर स्कूल तैयार करने की योजना को मंजूरी दी गई। वहीं बीआरपी के 285 व सीआरपी के 670 पद आउटसोर्स से भरे जाएंगे। इस पर जानकारी देते हुए डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स के आधार पर चतुर्थ श्रेणी के तीन हजार पद भरने की अनुमति वित्त विभाग ने दे दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग 
