- श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख घोषित, इस तारिक को खोले जाएंगे कपाट, जायजा लेने जाएगा सेना का दल।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) उत्तराखंड के चमोली जिले मैं स्थित श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख घोषित हो गई है। 20 मई को खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए हेमकुंड साहिब धाम के कपाट। इसकी घोषणा गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ एसएस सिंधु से बातचीत के बाद की। हर साल सर्दियों में यात्रा शुरू होने से पूर्व हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग पर बर्फ जमी रहती है, बर्फ हटाने के लिए सेना के जवानों की सहायता ली जाती है।
इस बार भी 20 अप्रैल से सेना के जवान यात्रा मार्ग में जमी बर्फ को हटाने का काम शुरू करेंगे। हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र स्थल है। यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते है। सरदार नरेंद्र सिंह बिंद्रा ने बताया कि संतो की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना के चलते यात्रियों के लिए यात्रा के मुख्य पड़ाव पर विश्राम हेतु हॉल और कमरों की उचित व्यवस्था की जा रही है। साथ ही यात्रा में आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर,पानी और स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की जा रही है। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि बृहस्पति को सेना के जवानों का एक दल हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का जायजा लेने हेमकुंड साहिब जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 

