- इस तारिक से होगी केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, जानिए क्या रहेगा किराया सूची।
देहरादून-(नितेश बिष्ट)25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू होने वाली है। हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू होगी। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर की जाएंगी।
हेली सेवा की 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से जबकि शेष 10 प्रतिशत बुकिंग इमरजेंसी कोटा के तहत ऑफलाइन की जाएंगी। साथ ही केदारनाथ धाम में आए तीर्थयात्रियों का दुर्घटना बीमा किया जाएगा, इसके लिए मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 10 करोड़ का बीमा कराया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास अधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम खराब होने या तकनीकी कारणों से हेली सेवा रद्द होने पर यात्रियों को नियमावली के तहत पूरा किराया ऑनलाइन माध्यम से ही वापस किया जाएगा। वहीं, टिकट बुक करने के लिए पंजीकरण जरूरी होगा।
क्या रहेगा किराया सूची
केदारनाथ धाम के लिए तीन स्टेशनों से शुरू होगी हेली सेवा: गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी।
गुप्तकशी से केदारनाथ जाने के लिए एक तरफ का किराया 3870 रूपये रहेगा वही दोनो तरफ का 7740 रूपये। इसी क्रम में फाटा से एक तरफा 2750 रूपये और दोनो तरफ 5500 रूपये। वही सिरसी से एक तरफ का किराया 2749 रूपये है और दोनों तरफ 5498 रूपये है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 

