उत्तराखंड में इस हफ्ते मौसम भले ही थोड़ा राहत महसूस हो, लेकिन आने वाले दिन प्रचंड गर्मी के हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अप्रैल का आखिरी सप्ताह पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकता है। अब तक अप्रैल महीने में राज्य के कई शहरों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच चुका है, हालाकी पिछले एक-दो दिनों से कई जगह बरसात और ओलावृष्टि से तापमान में थोड़ा राहत मिली है।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओलावृष्टि बूदाबांदी और अंधड़ वाला रह सकता है। लेकिन अगले सप्ताह से फिर से प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी अप्रैल के महीने में पिछले सालों की अपेक्षा इस साल बेहद गर्मी देखने को मिली है अगर राज्य के प्रमुख शहरों की बात की जाए तो पिछले 10-15 सालों में अप्रैल महीने में अब तक सबसे ज्यादा पंतनगर में 41.5 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर में 31.5 डिग्री सेल्सियस इसके अलावा देहरादून में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि इस बार अप्रैल महीने में अब तक हल्द्वानी शहर में 36.7 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 37 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में 27.2 डिग्री सेल्सियस, बागेश्वर में 37.9 डिग्री सेल्सियस और अल्मोड़ा में 33.7 डिग्री सेल्सियस चंपावत में 29.7 डिग्री सेल्सियस गर्मी रिकॉर्ड की गई है। आने वाले दिनों में इसी तरह की गर्मी रहे तो अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

