700 किलोमीटर दूर तक पीछा, 25 दिन की मेहनत रंग लाई; हरिद्वार पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
हरिद्वार। चंडी देवी रोपवे मार्ग के निकट एक अज्ञात महिला के शव मिलने की गुत्थी को हरिद्वार पुलिस ने 25 दिनों की गहन जांच के बाद सुलझा लिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की निवासी कौशल्या के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि कौशल्या का आरोपी रामप्रकाश उर्फ गोविंदा के साथ प्रेम प्रसंग था। कौशल्या लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर रामप्रकाश ने अपने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
आरोपियों ने कौशल्या को चंडी देवी दर्शन कराने के बहाने हरिद्वार बुलाया और सुनसान क्षेत्र में ले जाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव की पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और साक्ष्य संकलन के आगे उनकी योजना विफल हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर न तो मृतका की पहचान थी और न ही आरोपियों का कोई सुराग। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने करीब 600 घंटे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, 1.64 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया तथा घटनास्थल से लगभग 700 किलोमीटर दूर बुंदेलखंड क्षेत्र तक पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की तकनीकी विवेचना, टीमवर्क और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप इस जटिल हत्याकांड का सफल अनावरण संभव हो सका। मामले के सफल खुलासे पर गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक ने जांच टीम को 5 हजार रुपये तथा एसएसपी हरिद्वार ने 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित 

