भीमताल- पहाड़ों में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब भीमताल में एक सडक़ हादसा हुआ है जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विनायक के पास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का सिर ट्रक के पिछले पहिए से बुरी तरह से कुचल गया था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक हल्द्वानी निवासी युवक बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी स्कूटी से भीमताल की ओर से पहाड़ के लिए जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर लेकर भीमताल की ओर आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 3122 के नीचे अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के टायर के नीचे आ गई। राहगीरों का कहना है कि स्कूटी का साइड स्टैंड खुला था। जिसके चलते हादसा हुआ होगा। मोड़ स्कूटी सवार ट्रक के पिछले टायर में आ गया और मौके में उसकी मौत हो गई।

इस दौरान मौके पर जब उसकी तलाश की गई तो उसकी स्कूटी से कागजात मिले। जिसमें उसका नाम भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। इस मामले में एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनाम भारकर पोस्रटमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 


