रामनगर: गुरुवार को विकास खण्ड के आमडंडा में हुई सड़क दुर्घटना में एक लकड़ी कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। व्यवसायी आमडंडा वन निगम से लौट रहे थे।इसी दौरान पर्वतीय क्षेत्र से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल व्यवसायी को तत्काल नगर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से उन्हें काशीपुर के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लकड़ी व्यवसायी पूर्व छात्रसंघ सचिव हामिद अली गुरुवार की दोपहर बाद वन विकास निगम डिपो आमडंडा आए हुए थे। जब वह डिपो से अपनी स्कूटी लेकर बाहर जा रहे थे तो उसी समय पर्वतीय क्षेत्र से रामनगर को लौट रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया।
हादसे में बुरी तरह जख्मी हामिद को तत्काल नगर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से काशीपुर रैफर किए जाने के बाद रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृदुल स्वभाव के हामिद की मौत की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. हामिद पूर्व में बसपा के टिकट पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी में रह रहे थे। उनके दो पुत्रों में एक वन निगम में तथा दूसरा पुत्र तटरक्षक विभाग में कार्यरत है।दुर्घटना के इस मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार की दोपहर किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
