हल्द्वानी- हल्द्वानी का एक परिवार इन दिनों दहशत के साए में जी रहा है मामला शहर के तल्ला गोरखपुर निवासी उमेश पांडे का मकान इन दिनों रहस्यमई आग के लिए पहेली बनी हुई है। घर में बिजली के कनेक्शन काटने के बावजूद भी घर में जगह जगह बार-बार आग लग रही है ऐसे में परिवार पूरी रात सो नहीं पा रहा है पूरे मामले में विद्युत विभाग और जिला प्रशासन इस रहस्यमई लगने वाली आग की जांच में जुटा हुआ है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद उनके बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गया आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग को बुलाकर घर का कनेक्शन कटवा दिया लेकिन कनेक्शन कटने के बाद भी घर में लगे जगह-जगह लगे प्लास्टिक के बिजली के बोर्ड और तार फिर से अचानक जलने लगे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पिछले 8 दिनों में घर में जगह जगह आग लग रही है। बंद लोहे अलमारी और बंद बेड के अंदर रखे कपड़े के अलावा बेड पर रखे गद्दों में भी आग लग गई। पिछले 8 दिनों से आग लगने की करीब 15 से 20 घटनाएं हो गई है। यहां तक की बुधवार को घर के बाहर रखे बिना विद्युत कनेक्शन कूलर में अचानक आग लग गई। पिछले 8 दिनों से लगातार रुक रुक कर लग रही आज के बाद पूरा परिवार दहशत में है घर का पूरा सामान खाली कर बाहर को रख दिया है ।
परिवार के सभी सदस्य पूरी रात जागकर आग लगने की घटना की चौकीदारी कर रहे हैं परिवार का कहना है कि अचानक धुआं और जलने की बदबू आ रही है जिसके बाद परिवार के सदस्य दौड़कर आपको बुझा रहे हैं जिससे पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले में विद्युत विभाग घर का विद्युत कनेक्शन काटकर घर में अर्थ भी लगवाया लेकिन अर्थ लगने के बाद भी फिर से अचानक घर में आग लग गई। लगातार हो रही घटना के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी अब पूरे मामले में जिला प्रशासन और पुलिस इस रहस्यमई घटना को जांच में जुटी हुई है।
इस पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि घर में किन परिस्थितियों में आग लग रही है इसकी जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पंतनगर विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट टीम को दी जा रही है और टीम इस रहस्यमई आग की घटना की विषय में जानकारी उठाएगा।
विद्युत विभाग ,जिला प्रशासन के मौका मुआयनाके बाद अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
