Haldwani News: गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेल मंत्री ने इस ट्रेन को चलाने के लिए अधिकारियों को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर नैनीताल और उत्तर प्रदेश के रामपुर आदि जनपदों से प्रतिदिन पंजाबी सिख समाज एवं अन्य श्रद्धालु हजारों की संख्या में श्री हरमंदिर अमृतसर एवं डेरा व्यास व वैष्णो देवी के लिए आवागमन करते हैं। परंतु हल्द्वानी काठगोदाम से अमृतसर के लिए रेल सेवा न होने के कारण इन लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है यहां पर हर घर हर परिवार से एक न एक सदस्य सेना में कार्यरत है। सैनिकों का अटारी बॉर्डर, बागा बॉर्डर तथा जम्मू कश्मीर के लिए निरंतर आना जाना लगा रहता है।

भट्ट ने कहा कि स्थानीय जनता द्वारा भी लंबे समय से काठगोदाम से अमृतसर ट्रेन चलाने के लिए बार-बार अनुरोध किया गया है। जो नितांत आवश्यक भी है केंद्रीय मंत्री भट्ट ने रेल मंत्री से कहा कि काठगोदाम से अमृतसर ट्रेन का संचालन हो जाए तो यहां के लोगों को काफी सुविधा के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी विश्वविख्यात नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब आने में आसानी होगी। भट्ट ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री से नैनीताल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर तक ट्रेन संचालित किए जाने का आग्रह किया है।
भट्ट ने मंत्री को इस पत्र का महत्व बताते हुए अवगत कराया कि उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिख धर्म के अनुयायी होने के कारण ही उन्होंने संसद में भी इस मामले को उठाया था जिस पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी ने तुरंत अधिकारियों को बुलाकर शीघ्र नई ट्रेन काठगोदाम से अमृतसर तक लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भट्ट ने आशा जताई की भविष्य में अतिशीघ्र काठगोदाम अमृतसर ट्रेन प्रारंभ हो जायेगी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
