FIR

उत्तराखंड – यहां प्रशिक्षण से नदारद रहे चार मास्टर ट्रेनर, कार्रवाई के साथ FIR के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पौड़ी। लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला से नदारद रहना चार मास्टर ट्रेनरों को भारी पड़ा है। जिला निर्वाचन विभाग ने अनुपस्थित मास्टर ट्रेनरों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को लोकसभा चुनाव में तैनात मास्टर ट्रेनरों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक व परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत ने बताया कि मास्टर ट्रेनरों को मतदान में मॉक पोल, वास्तविक मतदान कराना, मतदाता की पहचान, पहचान के अभिलेखों की विस्तार से जानकारी दी गई। सहायक नोडल अधिकारी पौड़ी पान सिंह राणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 94 मास्टर ट्रेनर तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई

उन्होंने बताया कि कार्यशाला से लोनिवि दुगड्‌डा के एई अनुज कुमार, लोनिवि बैजरों के जेई संजीव कुमार, लोनिवि लैंसडौन के जेई गजेंद्र सिंह व जीआईसी पंचूरी के प्रवक्ता प्यारेलाल बडोला अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान

इनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के साथ जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें