उत्तराखंडः UPPSC PCS में बजा देवभूमि का डंका, चंद्रकांत ने पांचवीं रैंक हासिल कर किया नाम रोशन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Rudrapur News: उत्तराखंड में लगातार प्रतिभा अपना डंका बजा रही है। आज हर क्षेत्र में यहां का युवा देवभूमि का नाम रोशन कर रहा है। अब ऊधम सिंह नगर जिले के चंद्रकांत बगोरिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बाजी मारी है।  UPPCS 2021 में पांचवीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। चंद्रकांत ने पहले ही प्रयास में न सिर्फ पासआउट किया बल्कि टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित केशरी विहार कालोनी निवासी राजेद्र बगौरिया के बड़े पुत्र चंद्रकांत बगौरिया शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बनाकर चल रहे थे। इससे पहले चंद्रकांत संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी दे चुके हैं। जिसमें ने तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन सफल नहीं हो पाये। ऐसे में उन्होंने हौंसला रखते हुए अपना प्रयास जारी रखा और यूपीपीसीएस में बाजी मार ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी

उनके पिता राजेंद्र बगौरिया अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक व माता भुवनेश्वरी ने उन्हें हमेशा सिविल सर्विस में जाने के लिए हौंसला बढ़ाया। चंद्रकांत ने बताया कि उनके छोटे भाई मनोज हाल ही में उत्तराखंड में बीडीओ बने हैं, जबकि बहन ममता ने एमटेक किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें