Haldwani News: दीपावली से पहले महंगाई का झटका लग रहा है। उत्तराखंड के सहकारी दुग्ध संघ ने दूध व दुग्ध पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। 20 अक्टूबर से नैनीताल दुग्ध संघ ने आंचल दूध एवं उत्पादों के दामों में बढ़ा दी है। गौरतलब है कि विगत एक सितंबर को भी दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की गई थी, 50 दिन के भीतर यह दूसरी मूल्यवृद्धि है।
नैनीताल दुग्ध संघ ने उपभोक्ता दर की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार फुल क्रीम दूध के दाम दो रुपये बढ़ाए गए हैं। जिसके बाद यह दूध अब 62 से बढ़ाकर 64 रुपये प्रतिलीटर हो गया है, जबकि स्टैंडर्ड दूध का एक लीटर वाला पैकेट अब 51 से बढ़कर 53 रुपये प्रतिलीटर का हो जाएगा। स्टैंर्डड दूध का आधे लीटर वाले पैकेट 26 रुपये की जगह 27 रुपये देने होंगे।
इसके अलावा टोंड दूध 48 रुपये की जगह 50 रुपये, डबल टोंड दूध 46 रुपए की जगह अब 48 रूपये का मिलेगा। पहाड़ी गाय का दूध अब 50 के बजाय 52 रुपये लीटर मिलेगा। जबकि 200 ग्राम पनीर का पैकेट 70 के बजाय 75 रूपये का मिलेगा। एक किलो का पनीर का 350 वाला पैकेट 370 का मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गंगा किनारे एक सेल्फी और पलभर में गायब हुआ पर्यटक, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया 
