Uttarakhand News: लगातार दूसरी बार T20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बेटियां, इस बार उत्तराखंड आएगी ट्रॉफी…
उम्मीद है इस बार उत्तराखंड की बेटियां ट्राफी घर लाएंगी। उत्तराखंड की टीम ने बढ़ौदा की टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
देहरादून: बढ़ौदा की क्रिकेट टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के सेमीफइनल में पहुंच गई है।
उत्तराखंड की क्रिकेटर बेटियां आसमान छू रही हैं, टी-20 टीम लगातार दूसरे सीजन में सेमीफाइनल में पहुँच गयी है। उम्मीद है इस बार बेटियां ट्राफी घर लाएंगी। उत्तराखंड की टीम ने बढ़ौदा की टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरे सीजन सेमीफाइनल में पहुँचने की उपलब्धि हासिल की है।
15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल की जीत
उत्तराखंड की टीम की ओर से अमीषा ने 03 और सफीना ने 2 विकेट लिए। वहीं दूसरी ओर क्वार्टर फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली बढ़ौदा की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 81 रन बनाए। जीत के लिए 82 रन का टारगेट लेकर मैदान में उतरी उत्तराखंड की टीम ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली। इस मैच में एकता बिष्ट ने नाबाद 22 रन बनाए, जबकि मानसी जोशी ने नाबाद 15 रन की पारी खेली। इसके अलावा, नंदिनी कश्यप ने 16 रन बनाए। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद, उत्तराखंड की टीम लगातार दूसरी बार सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
