पौड़ी- परिवहन निगम की बस के ब्रेक हुए फेल बड़ी दुर्घटना टली
पौड़ी- पौड़ी रामनगर मोटरमार्ग पर को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस जो देहरादून से पहले पौड़ी पहुंची और अन्य सवारियों को बैठाकर बीरोंखाल की तरफ निकल पड़ी। पौड़ी बीरोंखाल मोटरमार्ग पर मांडाखाल के पास ढलान में बस के ब्रेक फेल हो गए, घटना मंगलवार की जब अचानक बस के ब्रेक फैल होने से पूरी बस में घबराहट का माहौल पैदा हो गया। वहीं वाहन चालक की सूझबूझ के कारण बस चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस नियंत्रण में आ गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली जिसमें सभी सवारियों की जान बच गई।
बस में बैठे विशम्बर दत्त खंकरियाल ने बताया कि यह वाहन पौड़ी शहर से करीब 10 किलोमीटर आगे मांडखाल की ढलान में अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने का मुख्य कारण बस के ब्रेक फेल होना हैं। बताया कि इस रूट पर जिन बसों का संचालन होता है वह बहुत पुरानी है पहले भी कई बार इस रूट पर बस खराब हो चुकी है और आज ब्रेक फेल होने से बड़ी दुर्घटना घट सकती थी लेकिन बस ड्राइवर की सूझबूझ से 27 सवारियों की जान बच गई। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग उठाई है कि इस क्षेत्र में चलने वाली बस के भरोसे क्षेत्रवासी रहते हैं इस बस के चलने से दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी फायदा भी होता है लेकिन बस पुरानी होने के चलते हमेशा लोगों में डर का माहौल रहता है कभी बस खराब हो जाती है जिस से कई बार जंगल मे बस के सही होने या अन्य वाहन का इंतजार करना पड़ता है।आज जिस तरह से अचानक से बस के ब्रेक फेल हो गए जिसमें कई लोगों की जान भी जा सकती थी लेकिन वाहन चालक की सूझबूझ से इन सभी लोगों की जान बच गई है आने वाले समय में इस तरह की कोई घटना ना हो इसको देखते हुए यहां पर नई बस लगवाई जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
