Ranikhet News: ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में एक नवविवाहित जोड़े का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। जब परिजनों ने यह दृश्य देखा तो उनकी स्थिति समझ से बाहर हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।
मृतक कमल सिंह नेगी बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता था और दिवाली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना के समय घर में केवल दोनों पति-पत्नी ही मौजूद थे, और उनकी मां भी उस वक्त घर पर नहीं थीं। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जो इस दुखद घटना की वजह बन सकता है। छह महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।
मंगलवार दोपहर ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में जब देवकी देवी ने कमरे का दरवाजा बंद पाया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। उनका बेटा कमल सिंह नेगी (31) और बहू सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके मिले। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर देवकी देवी के आंसू थम नहीं पाए, और उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया। फिलहाल इस बात का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया। राजस्व पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। घटना के समय नायब तहसीलदार प्रियंका, राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा, कुंदन लाल सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण भी वहां मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
