चमोली। ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और अलकनंदा नदी में समा गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। नदी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार ट्रक केवल चालक ही चला रहा था। कोतवाली जोशीमठ प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरते ही सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा…जिससे चालक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चारधाम यात्रा के दौरान इस मार्ग पर लगातार बढ़ रहे यातायात और जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों के कारण हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों में भी इस मार्ग पर कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं…जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और वाहन धीरे चलाने की अपील की है…ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ 