देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गई हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वह परेड की सलामी लेंगी और जेंटलमैन कैडेट्स को संबोधित भी करेंगी। यह परेड आईएमए की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य परंपराओं में से एक मानी जाती है…जिसमें प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होते हैं।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में पुलिस, एसपीजी और खुफिया एजेंसियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए है…और पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
राष्ट्रपति का काफिला राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा…जहां उनके ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। शनिवार सुबह वे वहां से आईएमए के लिए रवाना होंगी।
पूरे दौरे के दौरान देहरादून में नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
एसएसपी देहरादून के अनुसार शहर के सभी होटल, लॉज, धर्मशाला, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनका सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
