oplus_0

हल्द्वानी : कैंची धाम मेले की ब्रीफिंग में अनुशासनहीनता पर आईजी और एसएसपी सख्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कैंची धाम मेले की ब्रीफिंग में अनुशासनहीनता पर आईजी और एसएसपी सख्त


हल्द्वानी। आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान एक सिपाही के मोबाइल फोन पर व्यस्त पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महालक्ष्मी मंदिर में धामी-नितिन नवीन ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
Ad


बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तथा जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान ब्रीफिंग के बीच एक सिपाही मोबाइल फोन का उपयोग करता दिखाई दिया, जिस पर आईजी का पारा चढ़ गया।


आईजी निवेदिता कुकरेती ने सिपाही को फटकार लगाते हुए कहा कि ड्यूटी और महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान भी यदि पुलिसकर्मी मोबाइल फोन में व्यस्त रहेंगे तो व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन कैसे हो सकेगा। वहीं एसएसपी ने भी कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई सामान्य बैठक नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की ब्रीफिंग है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी


अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करते हुए संबंधित सिपाही को पूरी ब्रीफिंग के दौरान खड़ा रखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कैंची धाम मेले की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें