उत्तराखंड की शान निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। भारत के महान निशानेबाज और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले जसपाल राणा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता से भारत लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। बाद में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की।
टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा ने अपने शानदार खेल जीवन में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारत तथा उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। वे वर्तमान में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य कर रहे थे और देश के युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
उनके निधन से खेल जगत ने एक महान खिलाड़ी, कुशल प्रशिक्षक और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है। उत्तराखंड सहित पूरे देश में उनके प्रशंसकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त किया ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक
उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली
उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से
देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा
उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील 
