बागेश्वर। कपकोट तहसील के जगथाना क्षेत्र में संचालित ट्राउट मछली पालन परियोजना अब ग्रामीणों और युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। गुरुवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने परियोजना का निरीक्षण कर इसके कार्यों की जानकारी ली और क्लस्टर आधारित मत्स्य पालन मॉडल की सराहना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि मत्स्य पालन कृषि के साथ आय बढ़ाने का एक प्रभावी जरिया बन रहा है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है…बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। उन्होंने मत्स्य विभाग को अधिक से अधिक युवाओं और किसानों को इस व्यवसाय से जोड़ने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मत्स्य पालन के साथ-साथ उद्यानिकी और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों की भी अच्छी संभावनाएं हैं। इसके लिए उद्यान विभाग को स्थानीय जलवायु के अनुरूप फसलों के संभावित क्लस्टर चिन्हित कर एक माह के भीतर विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
मत्स्य अधिकारी मनोज मियान ने बताया कि जिले की 20 मत्स्य समितियां वर्तमान में इस व्यवसाय से जुड़ी हैं और सामूहिक रूप से करीब 70 लाख रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जगथाना मत्स्य जीवी समिति अकेले हर साल लगभग 12 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमा रही है।
उन्होंने बताया कि ट्राउट मछली की बाजार में लगातार मांग बनी हुई है और यह करीब 500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है…जिससे मत्स्य पालकों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र लोहनी, ग्राम प्रधान पदम सिंह बघरी, चंदन सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक
उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली
उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से
देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा
उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील 
