बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कपकोट तहसील के पौंसारी गांव का दौरा कर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण और सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जल संस्थान को क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं सिंचाई विभाग को पौंसारी गदेरे में सुरक्षा कार्य, ड्रेजिंग और बोल्डर हटाने का काम जल्द शुरू करने को कहा गया। खंड विकास अधिकारी को क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों और अन्य जरूरी सुरक्षा कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी विभाग जनहित को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान वाले प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय पांडे, सिंचाई विभाग के अधिकारी जगत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बलवंत राम आर्या, ग्राम प्रधान कमला कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ 
