दिनांक 14.11.2024 से 17.11.2024 तक कार्तिक पूर्णिमा स्नान व वीकेंड के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात / डायवर्जन प्लान
शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
ADVERTISEMENTS

- बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। तथा यात्रा रूट पर वाहनों का दबाव अत्यधिक होने की दशा में नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल/ कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- रामनगर, बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- कार्तिक पूर्णिमा स्नान व वीकेंड के दौरान दिनांक 14.11.2024 से 17.11.2024 तक यात्रा रूट में यातायात का दबाव होने पर भारी वाहनों का प्रवेश दिन में 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 12:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 12:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
- काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर समय 16:00 बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अल्मोड़ा, रानीखेत व कैचीधाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर पर्वतीय क्षेत्र- नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोडा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।
ADVERTISEMENTS




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
