हल्द्वानी : शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले नगर निगम द्वारा जब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है तो ऐसे में खुद शहर के कई व्यापारी ही इस स्वच्छता अभियान में अवरोध पैदा कर रहे हैं। दरअसल कई संस्थान स्वामी ने डेढ़ साल से अधिक से नगर निगम को यूजर चार्ज नहीं दिया है। जबकि नगर निगम स्वच्छता अभियान के तहत हर जगह से डोर टू डोर कूड़ा उठा रहा है बावजूद इसके भी कई व्यापारी इस स्वच्छता अभियान में पलीता लगाने में लगे हैं। लिहाजा नगर आयुक्त ias विशाल मिश्रा ने 10 दुकानदारों की आरसी काटी है जिन्होंने 20 से 22 महीने तक का यूजर चार्ज नहीं दिया है।
दरअसल नगर निगम द्वारा इससे पूर्व भी यूजर चार्ज न देने वाले व्यापारियों व आम जनता से अनुरोध किया था कि शहर की सफाई के लिए यूजर चार्ज देना बेहद आवश्यक है। बावजूद उसके जो यूजर चार्ज लंबे समय से नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ आरसी काटे जाने की कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने फिर शहर वासियों से अपील की है कि कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर घर-घर आ रहे कर्मचारियों के मनोबल और नगर निगम के राजस्व के लिए यूजर चार्ज बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए लोगों को यूजर चार्ज हर हाल में देना चाहिए।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
