उत्तराखंड: जम्मू में तैनात भारतीय सेना में अग्निवीर जनपद टिहरी के घनसाली निवासी 21 वर्षीय रोहित सिंह का बलिदान हो गया। सेना की ओर से अग्निवीर रोहित के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया। शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रोहित की बलिदान होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना क्षेत्र घनसाली के अंतर्गत पट्टी भिलंग की ग्राम पंचायत मेंदू सिंधवाल गांव निवासी रोहित सिंह एक वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू में तैनात थे।
ग्राम प्रधान कुंवर सिंह ने बताया कि रोहित ने हाल ही में छह माह की ट्रेनिंग पूरी की थी और इसके बाद जम्मू में उनकी तैनाती हुई थी। रोहित की बलिदान होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बलिदानी रोहित के पिता सुरेंद्र सिंह दुबई में होटल में काम करते हैं। रोहित का एक छोटा भाई मोहित है, जो अभी कक्षा नौ में पढ़ रहा है।
क्षेत्र के स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने रोहित के बलिदान को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोहित पर उन्हें गर्व है और देश के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
