पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण की साजिश को नाकाम करते हुए उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में एक नेपाली मूल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से की गई।
जानकारी के अनुसार दिनांक 08.06.2026 को कोतवाली लैन्सडाउन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक नेपाली मूल की महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन को विशेष पुलिस टीम गठित करने को कहा।
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और लगातार पतारसी-सुरागरसी के माध्यम से तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी महिला हिमानी को ग्राम बैरी, थाना सरकाघाट, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता
हिमानी, निवासी ग्राम बैरी बरान, थाना सरकाघाट, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
