- सिरोबगड़ में कार के ऊपर गिरा बोल्डर,मोक्ष नदी में फटा बादल।
रुद्रप्रयाग/ चमोली- पहाडो में लगातार हो रही बारिश अब लोगो पर आफ़त बनकर टूटने लगी हैं,बीतें दिन हुई बारिश से जहाँ बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोंबगड़ में यात्रियों से भरी कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरनें के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,कार में सवार तीन यात्रियों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई।वहीं चमोली के नंदानगर में ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने की घटना से मोक्ष नदी और चूफ़लागाड़ नदी के उफ़ान पर आने के कारण काफ़ी नुक़सान हुआ हैं।
नंदानगर के धुर्मा गाँव में मोक्ष नदी के उफान पर आने से बही पैदल पुलिया⤵️
नंदानगर के धूर्मा गाँव निवासी और प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीते दिन गाँव में हुई बारिश से गाँव के बीच बहने वाली मोक्ष नदी अचानक उफान पर आ गई,जिससे गाँव को जोड़ने वाली दो पैदल पुलिया बह गई,साथ ही खेती को भी बड़ा नुक़सान हुआ हैं।उधर नंदानगर के मुख्य बाज़ार के पास से बहने वाली चुफलागाड़ नदी के उफान पर आने से कई भवनों के नींचे भी कटाव शुरू हो गया हैं,जिससे भवन ख़तरे की जद में आ गयें हैं।नंदानगर तहसील की टीम नुक़सान का जायज़ा लेने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेने के लिए रवाना चुकी हैं


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

