देहरादून : देहरादून से मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है… जहां उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ तक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तापमान करीब 3 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 4 डिग्री तक बढ़ा है…जिससे सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है।
दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान में खास गिरावट नहीं देखी जा रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
हालांकि अब राहत की खबर है… मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
इसके साथ ही 25 से 27 अप्रैल के बीच राज्य के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है…जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है…जो मौसम में और बदलाव लाएगी।
वहीं 25 अप्रैल से अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है…जिसमें कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
