देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में आज शासकीय आवास पर हिमालयी राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और साझा चुनौतियों के समाधान को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक हिमालयी राज्यों से समन्वय एवं नीति निर्धारण परिषद की पहली बैठक थी…जिसमें क्षेत्रीय विकास और साझा रणनीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक, पर्यावरणीय और सामाजिक परिस्थितियां एक जैसी हैं, ऐसे में आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान से बेहतर नीति बनाई जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य राज्यों में हुए अच्छे कार्यों का अध्ययन कर उन्हें बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में अपनाया जाए।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य का लक्ष्य इकोनॉमी और इकोलॉजी के बीच संतुलन बनाते हुए लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने हिमालय और जैव विविधता के संरक्षण को प्राथमिकता बताते हुए इस क्षेत्र में संभावनाओं को और मजबूत करने की बात कही।
जल संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए लगातार काम कर रही है और इस दिशा में बेहतर कार्य करने वाले संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा।
बैठक में मुख्य सचिव Anand Bardhan ने कहा कि हिमालयी राज्यों की समस्याओं के समाधान के लिए एकीकृत प्रयास जरूरी हैं।
इसके अलावा परिषद के सदस्यों ने हिमालयी क्षेत्रों के वैज्ञानिक अध्ययन, नदियों के जल स्तर और पारिस्थितिकी संरक्षण पर भी अपने सुझाव दिए।
बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे…जहां हिमालयी विकास को नई दिशा देने पर मंथन किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
