देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 25 अप्रैल से की जा रही है। इस अभियान के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस दौरान “हर द्वार, दस्तक” अभियान के तहत प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। मोबाइल ऐप के जरिए हर घर की जानकारी दर्ज की जाएगी…जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक हो सके।
राज्य में इस कार्य के लिए 20,859 प्रगणक और 3,670 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं…जिन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही पूरे राज्य को हजारों हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में बांटकर डिजिटल मैपिंग भी की गई है।
अब तक 62 हजार से अधिक लोगों ने स्व-गणना में भाग लिया है…जिसमें देहरादून जिला सबसे आगे रहा है।
अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सहयोग करें और सही जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
