उत्तराखंड उधम सिंह नगर ,रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार भी हटाई गई।
नोटिस दिए जाने के बाद धामी सरकार के बुलडोजर ने कड़ी सुरक्षा में ध्वस्त की अवैध संरचना

उधम सिंह नगर : किच्छा पंतनगर हाई वे पर एम्स के पास रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को आज जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने मिलकर हटा दिया।उक्त संरचना को हटाने से पहले जिला प्रशासन, इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा अवैध मजार प्रबंधकों को नोटिस जारी किया था।
नोटिस की मियाद पूरी हो जाने के बाद रेलवे द्वारा जिला प्रशासन से सुरक्षा बल मुहैय्या कराने का लिखित निवेदन दिया गया जिसके बाद आज तड़के उक्त “बेनी मजार ” को सरकारी भूमि से ध्वस्त कर हटा दिया गया। अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि उक्त अवैध संरचना को हटाने को लेकर इज्जत नगर रेलवे प्रशासन द्वारा 26 .05 2023 और 18.09.25 को नोटिस जारी कर भूमि संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। किंतु मजार प्रबंधकों द्वारा न तो दस्तावेज दिखाए गए और न ही इसे नहीं हटाया गया। रेलवे द्वारा जिलाधिकारी को 25.04. 2026 को इसे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा जताई गई। डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर आज तड़के ,रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को हटा दिया गया।
उक्त अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष आदि नहीं मिले।जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध मजार न सिर्फ रेलवे की विस्तार योजना में बाधक बन रही थे बल्कि बरेली नैनीताल राज्य मार्ग चौड़ीकरण में भी बाधक बनी हुई थी।उल्लेखनीय है कि देवभूमि उत्तराखंड में अभी तक ऐसी 582 अवैध संरचनाएं सरकारी भूमि से हटाई जा चुकी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट कहना है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाएगा, देवभूमि में हरी नीली चादर डाल कर सरकार की भूमि कब्जाने का और पाखंड का धंधा यहां नहीं चलेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
