अगले 24 घंटे भारी!… 50Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में खतरे की घंटी
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसे देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए पांच जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।जिन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, उनमें बड़कोट, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, दारमा, बेरीनाग और आसपास के इलाके शामिल हैं।मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
