देहरादून। उत्तराखंड ने केंद्र के सामने राज्य की 37000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में राज्य की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इसका प्रस्ताव रखा। सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि राज्य में 41138 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनमें लगभग 37000
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 9300 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इनके मानदेय को बढ़ाए जाने के
साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को बढ़ाया जाए, अनुपूरक पोषाहार की धनराशि में भी वृद्धि की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के वित्तीय मानकों में बढ़ोतरी की
जाए। विभागीय मंत्री ने कहा, केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए समुचित प्रयास का आश्वासन दिया। बैठक में निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, राज्य परियोजना अधिकारी आरती बलोदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला आदि मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

