- साइबर ठग ने CBI अधिकारी बनकर लगाया चूना 47 लाख रुपये का चूना।
उत्तराखंड- हैलो! आपके खिलाफ एफआइआर हुई है और ठग लिए 47 लाख रुपये- CBI अधिकारी बनकर लगाया चूना बता दें कि पीड़ित ने पांच अगस्त को आरोपित की ओर से दिए खाते में 47 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब तक धनराशि वापस नहीं आई तो तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सीओ साइबर थाना अंकुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
हेलो….मैं मुंबई के थाने से बोल रहा हूं….आपके खिलाफ एफआइआर हुई है और साइबर ठगों ने दून के व्यक्ति से 47 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में जगदीश प्रसाद निवासी जीएमएस रोड ने बताया कि चार अगस्त को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया।
व्यक्ति ने एक नंबर भेजा और कहा कि यह नंबर आपका है। पीड़ित के मना करने पर व्यक्ति ने कहा कि वह राजीव सिन्हा मुंबई कोलाबा मुंबई स्टेशन से बात कर रहा है। आपके खिलाफ एफआइआर हुई है और अरेस्ट वारंट निकले हैं। कहा- आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस है पीड़ित के अनुसार आरोपित ने डराया कि आपके खिलाफ मनी लांडरिंग का केस है। इसके बाद ठग ने पूछा कि आपका खाता केनरा बैंक में है तो पीड़ित ने मना कर दिया। फिर व्यक्ति ने धमकाया कि आपने नरेश गोयल के लिए मनी लांडरिंग की है। यदि आपने सहयोग किया तो वारंट रुकवा देंगे। इसके बाद आरोपित ने केस से बचने के लिए सीबीआई चीफ व जस्टिस के नाम पत्र भी लिखवाया और तत्काल खाते में 47 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पूरी धनराशि कोर्ट से वैरिफाई कर वापस करने की बात कही।
पीड़ित ने पांच अगस्त को आरोपित की ओर से दिए खाते में 47 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब तक धनराशि वापस नहीं आई तो तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सीओ साइबर थाना अंकुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
