लालकुआं। क्षेत्र में आवारा पशुओं के चलते क्षेत्रवासी दहशत में हैं, दो दिन पूर्व घोड़ानाला निवासी भवान सिंह परिहार उम्र 80 वर्ष को एक सांड ने टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, राहगीरों की मद्द से गम्भीरावस्था में उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी भवान सिंह परिहार उम्र 80 वर्ष प्रति दिन की तरह दो दिन पूर्व अपने सांयकाल के समय पैदल टहलने निकले ही थे कि रास्ते में एक विशालकाय सांड ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। राहगीरों ने उन्हें सांड के चुंगल से बमुश्किल बचाया, तब तक सांड ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि सिर पर गम्भीर चोट व पसलियां टूटी है और आपरेशन किया गया है । इधर ग्रामीणों ने सरकार से आवारा पशुओं को गांव से बाहर करने की मांग की है । इसी तरह तीन माह पूर्व घोड़ानाला क्षेत्र में सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उक्त स्थिति को देखते हुए परिजन अब अपने बच्चों को घर से बहर ट्यूशन के लिए भी नहीं भेज रहे हैं बच्चे घर में ही कैद हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि
उक्त आवारा से गोवंश से निजात दिलाने की मांग को लेकर विधायक से लेकर शासन तक कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने ज्ञापन दे चुके हैं परंतु इस पर केवल बयान बाजी होती रहती है पर पशुओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

