उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- इन आठ भर्तियों को लेकर जल्द आ सकता है फैसला, समिति ने आयोग को सौंपी रिपोर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand News: उत्तराखंड से भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आठ भर्तियों पर आगामी दो से तीन दिन में बड़ा फैसला ले सकता है। इनके परीक्षण के लिए आयोग ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। बताते चले कि स्नातक स्तरीय, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, वन दरोगा समेत कई भर्तियों के पेपर लीक होने के चलते विवादों में आने के बाद आठ भर्तियां भी लटकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video

आयोग ने इन भर्तियों पर छाए हुए संकट के बादलों को दूर करने के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। सूत्रों के अनुसार उस समिति ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। अब आयोग इसका विश्लेषण कर रहा है। सूत्रों की माने तो आगामी दो से तीन दिन में इन आठ भर्तियों पर आयोग बड़ा निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF की 'लखपति इनामी' योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

एलटी भर्ती (1431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें