- भगवानपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दंपत्ती को छोटा हाथी वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल।
रुड़की (हरिद्वार)- रूड़की में छोटा हाथी ने बाइक पर सवार दंपत्ती को टक्कर मार दी, इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं हादसे के बाद वाहन चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया दिया, साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर हजरतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दलीप अपनी पत्नी मीनाक्षी, 8 वर्षीय बेटा अभिनव और 9 वर्षीय बेटी अवनी के साथ बीते दिन रविवार को बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल उत्तर प्रदेश के कैलाशपुर स्थित बेहेडेकी गांव जनपद सहारनपुर गया हुआ था, बताया गया है कि आज सोमवार की सुबह दलीप बाइक से अपने परिवार को लेकर अपने गांव वापस लौट रहा था, जैसे ही वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचे तो एक तेज गति से आ रहे छोटे हाथी ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठे सभी लोग नीचे गिर गए, वहीं हादसा होने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, बताया गया है कि लोगों को आता देख वाहन चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने दलीप को मृत घोषित कर दिया, इसी के साथ अस्पताल के चिकित्सकों ने 8 वर्षीय अभिनव की हालत को नाजुक मानते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, वहीं 9 वर्षीय अवनी और मीनाक्षी का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है, वहीं पुलिस ने छोटा हाथी वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

