उत्तरकाशी : उत्तराखंड में आस्था का महापर्व चारधाम यात्रा 2026 विधिवत शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस पावन क्षण के साक्षी बने। गंगोत्री धाम में कपाट खुलते ही “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगा” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

तय मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले गए। इस खास मौके पर हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई…जिसने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।
इससे पहले मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। भैरव घाटी में विशेष पूजा-अर्चना के बाद डोली यात्रा धाम पहुंची…जहां विधि-विधान के साथ कपाट खोले गए।
मंदिर समिति के अनुसार गंगा पूजन, गंगा सहस्रनाम पाठ और विशेष पूजा के बाद देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही उत्तराखंड में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस 
