देहरादून : उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर…चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब पूरी चारधाम यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। “मनी बैक” योजना लागू होगी और हर दुकान पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अनिवार्य किया जाएगा।
पहली बार यात्रा मार्ग की निगरानी ड्रोन से की जाएगी और इसके लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा। सफाई व्यवस्था के लिए स्पेशल टीम और आधुनिक सिस्टम तैनात किए जाएंगे।
सबसे बड़ा अपडेट…केदारनाथ धाम में अब श्रद्धालुओं को 24 घंटे गर्म पानी मिलेगा….जो खच्चरों की लीद और पिरूल से बनी बायोमास ऊर्जा से तैयार होगा।
इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर वाटर एटीएम, आरओ प्लांट, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग और हाईटेक सुविधाओं का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।
सरकार का साफ संदेश है चारधाम यात्रा को इस बार स्वच्छ, सुरक्षित और हाईटेक यात्रा बनाया जाएगा….जिसमें जनभागीदारी भी अहम भूमिका निभाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय 
