बिंदुखत्ता में दर्दनाक हादसा: सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के काररोड मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इंद्रानगर द्वितीय निवासी कुंवर सिंह गड़िया अपने परिवार के लिए सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुंवर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी देर तक खून बहता रहा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि घर पर कुंवर सिंह का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अब कभी वापस नहीं लौटेंगे। इस दर्दनाक खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुंवर सिंह गड़िया बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक मौत से इंद्रानगर और पूरे बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
क्षेत्र में तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
