हल्द्वानी : हल्द्वानी कैंप कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री Deepak Rawat ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और ओबीसी प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
भवाली निवासी जितेंद्र कुमार ने ड्रग लाइसेंस के लिए बार-बार आवेदन निरस्त होने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए…जिसके बाद 17 अप्रैल को उनका लाइसेंस स्वीकृत कर दिया गया।
मंगल पड़ाव निवासी विद्यावती ने अपने दिवंगत पति की दो साल से बकाया सैलरी दिलाने की गुहार लगाई। आयुक्त ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।
रामनगर निवासी पार्वती रावत के जमीन विवाद के मामले में तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
वहीं बरेली रोड निवासी माया जोशी की आर्थिक समस्या को देखते हुए आयुक्त ने स्कूल प्रबंधन से बात कर बच्चों की फीस से जुड़ा मामला मौके पर ही सुलझाया।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का त्वरित निस्तारण होने से लोगों ने राहत महसूस की। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 