हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी से जमीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने आम लोगों को नहीं…बल्कि सत्ताधारी दल के विधायक के बेटे को ही अपना शिकार बना लिया।
मामला कालाढूंगी क्षेत्र से जुड़ा है…जहां विधायक बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत को पांच सगे भाइयों ने सरकारी जमीन बेच दी। शिकायत के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 14 साल पुराना है। विकास भगत ने वर्ष 2012 में करीब 6691 वर्ग फुट जमीन ग्राम नंदपुर कठघरिया के पांच भाइयों से खरीदी थी। उस समय जमीन को वैध मानकर सौदा किया गया था।
लेकिन साल 2019 में जब विकास भगत ने इस जमीन को आगे बेचने की कोशिश की…तब बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि खरीदी गई जमीन में सड़क और सिंचाई विभाग की गूल (नहर) की सरकारी भूमि भी शामिल थी।
प्रशासन ने वर्ष 2020 में जांच कराई, जिसमें पुष्टि हुई कि आरोपियों ने गूल को क्षतिग्रस्त कर उसे अपनी निजी जमीन में मिला लिया था और फिर उसे बेच दिया। इसके बाद विवादित जमीन को प्रशासन और सिंचाई विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बाद में दूसरी जगह जमीन देने का आश्वासन दिया था…लेकिन कई साल बीतने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया गया।
अब पुलिस ने जांच के बाद पांचों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अमित कुमार के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
