हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल बेसबॉल डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की ओर से ए.बी.एम. पब्लिक स्कूल फतेहपुर में दो दिवसीय बेसबॉल कैंप शुरू हो गया है। बुधवार को कैंप के पहले दिन 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने इस दौरान बेसबॉल की बारीकियां सीखीं और खेल का अभ्यास किया।

कैंप में मुख्य कोच के रूप में उत्तराखंड बेसबॉल टीम के कप्तान और पूर्व भारतीय बेसबॉल टीम के कप्तान सुखविंदर सिंह रंधावा मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को खेल की तकनीक समझाई और बेसबॉल के अलग-अलग पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अभ्यास में भाग लिया।

ADVERTISEMENTSAd

कैंप के आयोजन पर नैनीताल बेसबॉल डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवस शर्मा, सचिव हरीश सिंह नेगी और कोषाध्यक्ष जीवन मिश्रा ने सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) का आभार जताया। एसोसिएशन का उद्देश्य बच्चों में बेसबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना और जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य

एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवस शर्मा और सचिव हरीश सिंह नेगी ने बताया कि आने वाले समय में नैनीताल जिले की अंडर-14 और अंडर-17 बेसबॉल टीमें गठित की जाएंगी। इसके साथ ही जिले में राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने की भी योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

इससे जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे चलकर उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें