BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल): भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिला इकाई की ओर से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ हुई। इस दौरान संगठन के वर्तमान कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने पर चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
Ad

प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और निर्धारित कार्यक्रमों का नियमित संचालन जरूरी है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट

बैठक में बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की भूमिका, मंडलों के बीच समन्वय और संगठनात्मक कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बनाए रखने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया गया।

बैठक को भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और कुंदन परिहार, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट तथा जिला प्रभारी विवेक सक्सेना ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर

इस अवसर पर रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कोश्यारी, विस्तारक योजना के प्रदेश सह-संयोजक दिनेश खुलवे और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रवींद्र रैकुनी सहित लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें