देवप्रयाग: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग के पास पाली पुलिया में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई…जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार लोग चंडीगढ़ से चमोली जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक हादसा ग्राम पाली में रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास हुआ। यह जगह देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर है। मारुति सुजुकी वैगनआर कार सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी।

पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर टीम से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम के पहुंचने से पहले पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
महिला समेत दो की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चमोली जिले के किमखाल निवासी सत्येश्वरी देवी (72) और कार चालक अनिल के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में रुद्रप्रयाग जिले के लाडोली निवासी उत्तम सिंह (33), बीना निवासी टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45) शामिल हैं।
दुर्गम रास्ते और नदी तक पहुंचने में आ रही कठिनाइयों के चलते एसडीआरएफ को शवों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। बाद में राफ्ट की मदद से शवों को नदी पार कर देवप्रयाग लाया गया। आवश्यक कार्रवाई के लिए शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट 
